ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

लालू की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची BJP : बढ़ सकती हैं आरजेडी चीफ की मुश्किलें

PATNA : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बीच बीजेपी आरजेडी चीफ लालू प्रसाद की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच गई है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से लालू पर आदर्श आचार संहिता उल्लं

लालू की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची BJP : बढ़ सकती हैं आरजेडी चीफ की मुश्किलें
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बीच बीजेपी आरजेडी चीफ लालू प्रसाद की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच गई है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से लालू पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।


दरअसल, सातवें चरण की वोटिंग के दौरान आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी रोहिणी आचार्य के साथ वोट डालने के लिए पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे थे और मतदान किया था। लालू प्रसाद ने इस दौरान हरा गमछा पहना था, जिसके ऊपर आरजेडी का चुनाव चिह्न लालटेन की तस्वीर लगी थी। बीजेपी ने इसे आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया है और लालू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


बीजेपी की तरफ से चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के दिन 01.06.2024 को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव अपनी पार्टी राजद का चुनाव चिन्ह लालटेन वाला पट्टा लगा गमछा कंधे मे लपेटकर अपनी पार्टी राजद के चुनाव चिह्न लालटेन छाप को प्रदर्शित करते हुए मतदान केंद्र पहुंचे थे।


पत्र में आगे लिखा गया है कि लालू अंदर मतदान करने गए, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह मतदाताओं को मतदान केंद्र पर राजद के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। इसकी वजह से मतदान प्रभावित हो रहा है। यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा- 130 के प्रावधानों से प्रतिबंधित है और दण्डनीय अपराध है। जिसकी सजा भी इस धारा के अंतर्गत निहित है।


बीजेपी ने लिखा, साथ ही साथ यह चुनाव आदर्श आचार संहिता के निर्देश संख्या 135 की कंडिका 8 का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है और भारतीय दण्ड विधान की धारा 171 के अंतर्गत भी दण्डनीय अपराध है। निवेदन है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया जाए और उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए।