ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

लालू के लाल तेजप्रताप के सपने में श्रीराम: जानिये क्या कह कर चले गये भगवान, देश में इतनी ठंड पड़ने का कारण क्या है?

PATNA: अपनी बातों के साथ साथ कारनामों से हमेशा चर्चा में रहने वाले तेजप्रताप यादव ने अब नयी कहानी बतायी है.लालू-राबड़ी के बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने

लालू के लाल तेजप्रताप के सपने में श्रीराम: जानिये क्या कह कर चले गये भगवान, देश में इतनी ठंड पड़ने का कारण क्या है?
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: अपनी बातों के साथ साथ कारनामों से हमेशा चर्चा में रहने वाले तेजप्रताप यादव ने अब नयी कहानी बतायी है.लालू-राबड़ी के बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने आज बताया कि भगवान राम उनके सपने में आये थे. सपने में आकर श्रीराम ने बहुत खास बात बतायी. तेजप्रताप यादव ने ये भी बताया कि देश में आजकल इतनी ज्यादा ठंढ़ क्यों पड़ रही है.


तेजप्रताप के सपने में राम

तेजप्रताप यादव एक संस्था चलाते हैं, धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ यानि डीएसएस. तेजप्रताप यादव के मुताबिक आरएसएस का जवाब देने के लिए उन्होंने डीएसएस बनाया है. तेजप्रताप यादन ने आज उसी डीएसएस का सम्मेलन अपने आवास पर बुलाया था. उसमें आये लोगों को संबोधित करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि बीजेपी वाले लोग कह रहे हैं कि अय़ोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम आयेंगे. कोई जरूरी है कि 22 तारीख को राम जी अयोध्या जायेंगे.


तेजप्रताप यादव ने कहा कि भगवान राम हमारे सपना में आये थे. हमको तो राम जी सपना में आकर बोले हैं कि हम 22 जनवरी को अयोध्या जायेंगे ही नहीं. भाजपा वाले झूठा दावा कर रहे हैं. देश के चारों शकंराचार्य के भी सपने में भी भगवान राम आये थे. 


मोदी के कारण हेवी ठंड

तेजप्रताप यादव ने कहा कि देश में अभी भीषण ठंढ़ पड़ रहा है. तेजप्रताप ने कहा- “इ जो देश में इतना हेवी ठंढ़ा पड़ रहा है, वह कहां से आ गया. मोदी जी करवा दिये हैं पूरा. ताकि गरीब आदमी परेशान हो.” तेजप्रताप ने अपने एक समर्थक को कहा कि तुमको इतना ठंढ़ा लगेगा तो आगे की लड़ाई कैसे लड़ोगे.


लालू के लाल का अनोखा ज्ञान 

तेजप्रताप यादव ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि वे धर्म को आगे बढ़ाते हैं. लेकिन जब उनका शपथग्रहण हुआ था तो पूरा केदारनाथ बह गया था. बता दें कि16 जून, 2013को उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के उपर पहाड़ों के बीच बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ आयी थी. इस बाढ़ ने केदारनाथ मंदिर के आस पास समेत कई शहरों और गांवों को तबाह कर दिया था. जबकि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद पर शपथग्रहण 2014 में हुआ था. लेकिन तेजप्रताप यादव ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण के बाद केदारनाथ बह गया था. 


चुनाव के समय कोरोना आता है

लालू-राबड़ी के बडे बेटे तेजप्रताप यादव का ज्ञान यहीं नहीं थमा. उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है तब कोरोना बीमारी आती है. चुनाव खत्म हो जाता है तो कोरोना खत्म हो जाता है. चुनाव के समय ही कोरोना क्यों आता है. ये भी सोचने वाली बात है. क्या पहले बीमारी नहीं होती थी. पहले भी महामारी फैलती थी. तेजप्रताप ने अपने समर्थकों से कहा कि आपलोगों के माइंडसेट को वो लोग हरेक तरीके से बदलने का काम करवा रहा है.