1st Bihar Published by: Updated Aug 19, 2020, 8:50:53 AM
- फ़ोटो
LAKHISARAI: प्रेमी को कमरे में बंद कर युवकों ने उसकी प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया है. प्रेमी युगल घर से फरार होकर अपने दोस्त के कमरे पर रुके हुए थे. यह घटना लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र की है.
पीड़िता ने पुलिस ने बताया कि वह नवादा की रहने वाली है. वह अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर कबैया थाना क्षेत्र स्थित प्रेमी के दोस्त के घर आयी थी. इस दौरान पुलिस गुजर रही थी तो घरवालों ने कहा कि पुलिस आ गई है.दोनों भाग जाए. प्रेमी के साथ ही मैं बगल के मकान पर कूद गई. जिस घर पर कूदी उस मकान मालिक के बेटे ने बबलू और उसके दोस्त पंकज ने छत पर ही था. मुझे और प्रेमी को पकड़ लिया और प्रेमी को कमरे में बंद कर मेरे साथ गैंगरेप किया.
पीड़िता ने इसको लेकर कबैया थाना में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरा पुलिस के आने से पहले फरार हो गया. दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी में जुटी है