ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

कुख्यात डब्लू सिंह गिरोह का 6 सदस्य गिरफ्तार, हाथ में रस्सी बांधकर पूरे शहर में घुमाया गया

JHARKHAND: झारखंड पुलिस ने पलामू में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कुख्यात डब्लू सिंह गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इलाके में रंगदारी वसूलने का काम कर

कुख्यात डब्लू सिंह गिरोह का 6 सदस्य गिरफ्तार, हाथ में रस्सी बांधकर पूरे शहर में घुमाया गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड पुलिस ने पलामू में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कुख्यात डब्लू सिंह गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इलाके में रंगदारी वसूलने का काम कर रहे थे। इन सभी को पुलिस ने एक साथ दबोचा और रस्सी से हाथ बांधकर पूरे इलाके में घुमाया।


गिरफ्तार 6 बदमाशों को शहर के मुख्य सड़कों पर घुमाया गया और लोगों से यह अपील की गयी कि इन्हें पहचान लीजिए यदि कभी कोई भी रंगदारी मांगने आएं तो डरने की जरूरत नहीं है वे सीधे इसकी शिकायत पुलिस से करे। पुलिस इन रंगदारों को चुन चुन कर गिरफ्तार करेगी। शहर में रंगदारी मांगे जाने  की घटनाएं कम होगी। 


 गौरतलब है कि पलामू पुलिस ने कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह के खिलाफ पांच लाख रुपये का इनाम रखे जाने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है। डब्लू सिंह पर 50 से अधिक मामले दर्ज है। बता दें कि गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी सहित 50 के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं। 


पलामू पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रही है। आज भी कई इलाकों में छापेमारी की गयी और डब्लू सिंह गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। बता दें कि पिछले दिनों भी डब्लू सिंह गिरोह के राजू तिर्की को बनारस और शक्ति सिंह को पूरी से गिरफ्तार किया गया था।