ब्रेकिंग
छपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में एक आर्केस्ट्रा नर्तकी ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां दरौंदा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली नर्तकी के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार देर रात पीड़िता अपने किराये के मकान में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान नशे की हालत में चार युवक उसके घर में घुस आए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपितों ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह आरोपितों के जाने के बाद पीड़िता दरौंदा थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को अपने संरक्षण में लेते हुए मेडिकल जांच के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। आवेदन और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।