ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

Bihar Road Accident: भोजपुर के आरा में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ट्रेलर में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: भोजपुर के आरा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चरपोखरी थाना क्षेत्र के बाल बांध गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 


घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया और ट्रेलर में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची चरपोखरी थाना पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। 


इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें चरपोखरी थाना की पुलिस जीप के शीशे टूट गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नो एंट्री के बावजूद इस मार्ग से बड़े वाहनों का परिचालन लगातार हो रहा है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। 


इसी बात को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों लोग अपने रास्ते जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल मौके पर चरपोखरी थाना की पुलिस मौजूद है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता