Hindi News / news / किचन में दाल बनाने के दौरान प्रेशर कुकर में हुआ ब्लास्ट, तीन की...

किचन में दाल बनाने के दौरान प्रेशर कुकर में हुआ ब्लास्ट, तीन की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: SONU Updated Jun 25, 2022, 9:24:10 PM

किचन में दाल बनाने के दौरान प्रेशर कुकर में हुआ ब्लास्ट, तीन की हालत नाजुक

- फ़ोटो

NAWADA: बिहार के नवादा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां खाना बनाने के दौरान कुकर फटने से तीन युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी है। आनन-फानन में घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत नाजुक बतायी जा रही है। 


नवादा के नगर थाना क्षेत्र के तीन नंबर बस स्टैंड के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब खाना बनाने के दौरान कुकर फटने से तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने घायल तीनों युवती को नवादा सदर अस्पताल में एडमिट कराया जहां इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों का आना शुरू हो गया है। 


तीनों की पहचान दिव्या कुमारी, आरती और प्रियंका गुप्ता के रुप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किचन में दाल बन रहा था इसी दौरान तेज धमाका होने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घर के बाहर लोग इधर उधर भागने लगे किसी को पता नहीं चल सका की आखिर हुआ क्या है। 


जब मालूम चला की कुकर फट गया है कि और तीन युवती बुरी तरह से घायल हो गयीं है। तो आनन फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें लेकर नवादा सदर अस्पताल ले गया जहां तीनों को भर्ती कराया गया है। फिलहाल अभी तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इस घटना से गांव वाले भी काफी सकते में हैं।