Hindi News / news / किशनगंज में नाव के सहारे लोकतंत्र की सीढ़ी, 14 गांव के लोग ऐसे...

किशनगंज में नाव के सहारे लोकतंत्र की सीढ़ी, 14 गांव के लोग ऐसे डाल रहे वोट

1st Bihar Published by: Shabnam Khan Updated Nov 07, 2020, 9:45:10 AM

किशनगंज में नाव के सहारे लोकतंत्र की सीढ़ी, 14 गांव के लोग ऐसे डाल रहे वोट

- फ़ोटो

KISHANGANJ : बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है. अंंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं. 

सभी 78 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1204 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इन सबके बीच किशनगंज से लोकतंत्र की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है. जहां 14 गांव के लोग लोकतंत्र के लिए नाव से नदी को पार करके मतदान करने जा रहे हैं.

किशनगंज जिले के  ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के  रसीया पंचायत के लगभग 14गांव के लोग खरुदह पंचायत बूथ तक पहुंचने के लिए और  वोट डालने के लिए नाव के सहारे जा रहे हैं. मेछी नदी के चैनगंज,बालूवारी,करुआमनि, मुर्गीहरा,रसीया घाट से नाव से लोग वोट डालने जा रहे हैं.