मोतिहारी से एक महीने पहले गायब सेना जवान का पुत्र बरामद, नरकटियागंज आरपीएफ को मिली सफलता

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 26, 2019, 10:00:07 PM

मोतिहारी से एक महीने पहले गायब सेना जवान का पुत्र बरामद, नरकटियागंज आरपीएफ को मिली सफलता

- फ़ोटो

BETTIAH:  एक महीने पहले अपह्रत सेना जवान के पुत्र को बरामद कर लिया गया है. आरपीएफ ने इस छात्र को नरकटियागंज स्टेशन परिसर से बरामद किया है. बताया जा रहा है की पूर्वी चम्पारण के पलनवा थाना इलाके के लक्ष्मीपुर का रहने वाला छात्र शैलेन्द्र मोतिहारी के अम्बिकानगर में रह कर पढ़ाई करता था और एक महीने पहले मोतिहारी से ही गायब हो गया था. जिसे लेकर परिजनों ने मोतिहारी के बंजरिया थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अपहरण की खबर पाकर पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए. पुलिस ने छात्र को ढूंढने की भरपूर कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. बाद में छात्र शैलेन्द्र को नरकटियागंज स्टेशन से बरामद किया गया. इस मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया की यह छात्र 25 दिन पहले घर से भाग गया था जिसे नरकटियागंज स्टेशन पर बरामद किया गया है. बेतिया से अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट