ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट, तीन बच्चे समेत छह लोग आए चपेट में

SAMSTIPUR : बिहार में समस्तीपुर में खाना बाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट, तीन बच्चे समेत छह लोग आए चपेट में
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में समस्तीपुर में खाना बाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।  इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। यह हादसा समस्तीपुर जिले उजियारपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक  घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें आधा दर्जन लोग झुलस गए। इन लोगों को तत्काल उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, उजियारपुर थाना के रायपुर में प्रखंड मुख्यालय के समीप वार्ड 11 में हुआ। संजू देवी घर में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान कुकिंग गैस से भड़की आग ने घर को अपने जद में ले लिया। इसी दौरान गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया जिससे उक्त सभी लोग जख्मी हो गए हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई लोगों ने सभी घायलों को तत्काल उजियारपुर पीएससी लाया जहां से सभी को सदर अस्पताल भेजा गया।


इस घटना में घायलों में महेश्वर सहनी के पुत्र सचिन कुमार(7), संजय सहनी (50) उसकी बेटी नीतू कुमारी (10) पुत्र विरेंद्र सहनी (15), व पत्नी संजू देवी (35),सिकंदर कुमार (28) का नाम शामिल है। वहीं चर्चा यह भी है कि घर में गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लगी और वह ब्लास्ट कर गया। ‌


आपको बताते चलें कि, इससे  2 दिन पूर्व भी उजियारपुर मुख्य बाजार में थाना के पास एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में गैस रिफलिंग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया था जिसमें कंपनी कर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए थे। घायलों में दो की स्थिति नाजुक बताई गई है। घर चर्चा यह भी है कि घर में गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लगी और वह ब्लास्ट कर गया। ‌