Hindi News / news / खाना बनाने के दौरान फटा सिलेंडर, महिला की जलकर मौत

खाना बनाने के दौरान फटा सिलेंडर, महिला की जलकर मौत

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Oct 11, 2020, 12:56:18 PM

खाना बनाने के दौरान फटा सिलेंडर, महिला की जलकर मौत

- फ़ोटो

NAWADA : नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के भनैल गांव में सिलेंडर फटने से महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान भनैल गांव के रौशन अकेला की 35 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी के रूप में की गई है. 

 

बताया जाता है कि पुतुल देवी 10 बजे के करीब खाना बना रही थी. उसी वक्त सिलेंडर लीक करने लगा और देखते ही देखते आग पुतुल देवी की साड़ी में लग गई. घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला पूरी तरह जल गई, जिससे महिला की मौत घर मे ही हो गई. 


वहीं अकबरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि भनैल गांव में खाना बनाने के दौरान एक महिला पूरी तरह जल गई, जिससे उसकी मौत हो गई है. मृतका के शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है.