ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया में दो बूथों पर कल पुनर्मतदान, नाराज मतदाता को अधिकारियों ने मनाया

KHAGARIA: 10 मई यानि कल खगड़िया के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के सहरौन गांव के दो बूथों पर फिर से मतदान होगा। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा। इसे लेकर सभी तैयारिया

खगड़िया में दो बूथों पर कल पुनर्मतदान, नाराज मतदाता को अधिकारियों ने मनाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: 10 मई यानि कल खगड़िया के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के सहरौन गांव के दो बूथों पर फिर से मतदान होगा। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बता दें कि ग्रामीणों के हंगामे और वोट बहिष्कार के कारण दो बूथों पर वोटिंग नहीं हो पाई थी। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के बेलदौर विधानसभा के बूथ संख्या 182 और 183 पर फिर से मतदान किए जाने का आदेश चुनाव आयोग ने दिया। 


दरअसल सामाजिक तत्वों ने 7 मई को हुए तीसरे चरण के मतदान के दौरान हंगामा किया था और ईवीएम में तोड़फोड़ की थी। इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने जिला पदाधिकारी की रिपोर्ट पर इस मतदान केंद्र पर फिर से चुनाव कराने का फैसला लिया। जिसके बाद खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के बेलदौर विधानसभा के 182 और 183 मतदान केंद्र पर 10 मई की सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक मतदान कराए जाने के निर्देश दिया गया। इस मामले में 600 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया। 


बता दें कि रोड नहीं तो वोट नहीं की बात ग्रामीणों ने की थी और मतदान केंद्र संख्या 182 और 183 पर जमकर हंगामा मचाया था। इस दौरान असमाजिक तत्वों ने ईवीएम को तोड़ दिया था। घटना गोगरी प्रखंड इलाके के सरौंन गांव की पुरी की है। जहां दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा भी हुआ था। 


सहरौंन गांव के बूथ संख्या 182 और 183 पर बीते 7 मई को वोटिंग नहीं हो पाई थी।ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, अस्पताल और भूमि कटाव के स्थाई समाधान की मांगों को लेकर वोट का बहिष्कार कर दिया था।चुनाव के दिन बूथ पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुआ था। जिसमें EVM भी डैमेज हुआ था। नाराज ग्रामीणों को वोटिंग करने को लेकर आज मना लिया गया है। इसको लेकर सदर SDO अमित अनुराग और SDPO मुकुल कुमार रंजन आज सहरौन गांव का दौरा किया। जहां ग्रामीणों के साथ घंटों बैठक की। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद SDO ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आपके गांव के दो सड़कों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिल गई है। अन्य मांगों को सरकार तक भेजा जा रहा है। जिसके बाद ग्रामीणों ने भी अधिकारियों को भरोसा दिया है कि कल वह मतदान करेंगे।

टैग्स