ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

केरल में बिहार की बच्ची का अपहरण, 20 घंटे बाद बोरे से लाश बरामद

DESK: बिहार की रहने वाली बच्ची का अपहरण शुक्रवार को केरल में हुआ था। अपहरण के 20 घंटे बाद 5 साल की बच्ची की लाश बोरे से बरामद किया गया है। केरल के अलुवा बाजार के पास से बोरे में बं

केरल में बिहार की बच्ची का अपहरण, 20 घंटे बाद बोरे से लाश बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार की रहने वाली बच्ची का अपहरण शुक्रवार को केरल में हुआ था। अपहरण के 20 घंटे बाद 5 साल की बच्ची की लाश बोरे से बरामद किया गया है। केरल के अलुवा बाजार के पास से बोरे में बंद बच्ची की लाश मिली है। सफाई कर्मियों की नजर बंद बोरे पर गयी थी जिसमें बच्ची की लाश को देखने के बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लड़की के शरीर पर जख्म के निशान मिले है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका जतायी जा रही है बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान है। बच्ची का यौन उत्पीड़न भी किया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। 


बताया जाता है कि लड़की बिहार की रहने वाली थी। उसका अपहरण बिहार के ही रहने वाले मो. असफाक आलम ने किया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी असफाक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की गई तब पता चला कि बच्ची को जाकिर नामक व्यक्ति को उसने सौंपा था। ऐसी आशंका जतायी जा रही है मामला बच्ची के बेचने से जुड़ा हुआ है। 


फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता पिछले 5 साल से अलुवा के थायाकट्टुकरा में रह रहे हैं। शुक्रवार की शाम बच्ची को अगवा किया गया था। मो. असफाक उसे जूस पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। जिसके बाद उसने जाकिर को बच्ची हवाले कर दिया था।