ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

कटिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इतना ही नहीं अपराधियों ने उसकी लाश को बांसबाड़ी के नजदीक

कटिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इतना ही नहीं अपराधियों ने उसकी लाश को बांसबाड़ी के नजदीक फेंक दिया. एक ऑटो ड्राइवर ने जब नवाबगंज चौक के पास गंगा दार्जिलिंग रोड के किनारे बांसबाड़ी के पास युवक का शव पड़ा देखा तो इलाके में सनसनी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. 


घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत स्थित मरवा महावीर स्थान के पास की है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय विकास कुमार स्वर्णकार उर्फ़ मनीष कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार युवक अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 


परिजनों के अनुसार मनीष पूर्णिया में रहकर मोबाइल दुकान चलाता था. लॉकडाउन के बाद दुकान बंद होने पर वह अपने घर चला आया था. गुरुवार की शाम वह अपने घर से नजरा चौकी की तरफ गया हुआ था. लगातार बारिश की वजह से जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो हम लोग समझे कि वह अपने दोस्त के घर रुक गया होगा.


सुबह में जब उसके दोस्त से फोन पर पूछताछ की तो उसने कहा कि मनीष उसके घर नहीं आया है. इसके बाद दोपहर में एक ऑटो चालक ने मनीष की मौत की सूचना दी. परिजनों ने बताया कि मनीष की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है. 

टैग्स