1st Bihar Published by: Updated Nov 05, 2020, 2:25:10 PM
- फ़ोटो
KATIHAR : जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक महिला और एक युवक को अवैध संबंध के शक में जानवर की तरह खूंटे से बांधकर पीटा गया है. इतना ही नहीं दोनों का आधा सिर मुंडवाकर गांव में भी घुमाया गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
मामला कटिहार जिले के कोढ़ा थाना इलाके का है. जहां भटवाड़ा पंचायत बोरा संथाली टोला में एक महिला और युवक को जानकर की तरह खूंटे में बांधकर पीटा गया है. बताया जा रहा है कि दोनों का आधा सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला और युवक के बीच अवैध संबंध है. हालांकि महिला और पुरुष का कहना है कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है.
पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी युवक उसके चाचा के खेत में काम करता है. शाम को वह मजदूरी लेने के घर आया था. इस दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद पंचायत ने खूंटे से बांध कर पीटने और फिर सिर मुंडवा कर गांव में घुमाने का तालिबानी फरमान सुनाया. पीड़ित नूर मोहम्मद भी कहते हैं कि इस महिला के साथ उनका कोई गलत संबंध नहीं है, वह मजदूरी लेने आया था. इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर अवैध संबंध के आरोप में इस तरह का सजा दी.