Hindi News / news / कटिहार में ADM साहब ने उड़ाई कानून की धज्जियां, बॉडीगार्ड बोला- चालान मत...

कटिहार में ADM साहब ने उड़ाई कानून की धज्जियां, बॉडीगार्ड बोला- चालान मत काटना, ADM साहब बैठे हैं

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 10, 2019, 1:02:52 PM

कटिहार में ADM साहब ने उड़ाई कानून की धज्जियां, बॉडीगार्ड बोला- चालान मत काटना, ADM साहब बैठे हैं

- फ़ोटो

KATIHAR : एक तरफ जहां नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद पूरे देश में वाहन चेंकिंग अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है. आम से लेकर खास तक को कोई रियायत नहीं दी जा रही है. मगर बिहार के कटिहार में एक ADM साहब कानून की धज्जियां उडाते दिखे. ADM राज मोहन झा फाइन देने की जगह ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी से बचकर निकल गए. दरसल ADM साहब मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे थे और बाइक उनका बॉडीगार्ड चला रहा था. दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था. जब ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका तो बॉडीगार्ड बोलता है कि पीछे ADM साहब बैठे हैं. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी बोलते हैं कि कोई भी बैठा हो बाइक साइड किजिए पर इसका कोई असर बॉडीगार्ड पर नहीं पड़ता है और बह बाइक लेकर चलता बना. इसके बाद जब ADM साहब से इस बाबात पूछा गया तो पहले तो उन्होंने यह मानने से इंकार कर दिया कि उन्होंने कोई कानून तोड़ा है, पर वीडियो देखने के बाद उन्होंने अपनी गलती मानी और कहा कि जो भी जुर्माना होगा वे देने के लिए तैयार हैं.