Hindi News / news / करेह नदी में पलटी नाव, तीन लोग लापता, बाकी लोगों की बची जान

करेह नदी में पलटी नाव, तीन लोग लापता, बाकी लोगों की बची जान

1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Aug 22, 2020, 1:45:41 PM

करेह नदी में पलटी नाव, तीन लोग लापता, बाकी लोगों की बची जान

- फ़ोटो

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के बिथान प्रखंड के फुहिया घाट के पास करेह नदी में एक छोटी नाव पलट गई. जिसमें 15 से 20 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है. नाविक के मुताबिक नाव में सवार तीन लोगों का अबतक पता नहीं चल पाया है. जबकि बाकी लोग तैरकर बाहर आ गए है.


प्रशासन की तरफ से लापता लोगों की तालाश के लिए राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाने की कवायद शुरू कर दी गई है. 


वहीं घटना की सूचना मिलते ही घाट के पास काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस भी मौके पर पहुंच कर यह छानबीन कर रही है कि आखिर कौन-कौन लोग लापता हैं क्योंकि ऐसा हो सकता है कि वो लोग भी तैरकर बाहर निकल गए हों.