Hindi News / news / खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में पड़ोसी ने मारी...

खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में पड़ोसी ने मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Jun 27, 2020, 3:09:54 PM

खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में पड़ोसी ने मारी गोली

- फ़ोटो

KAIMUR: जमीन विवाद में पड़ोसी ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के दौरान किसान खेत में ट्रैक्टर चला रहा था. इस दौरान ही आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंचा और किसान को गोली मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई है. यह घटना भभुआ थाना के सिकरा मोड़ के पास की है. 

एसपी पहुंचे जांच करने

घटना की सूचना मिलने के बाद खुद एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी. मृतक के परिजनों ने बताया कि किसान जितेंद्र सिंह धान को लेकर खेत तैयार कर रहे थे. इस दौरान ही रामेश्वर सिंह ने गोली मारी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग  की है. पुलिस ने शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया  है. 

खेत को लेकर था विवाद

मृतक जितेंद्र के भाई रामदुलार सिंह ने बताया कि मेरे भाई ने चार साल पहले जमीन खरीदा था. इसको लेकर विवाद चल रहा था. भाई के नाम से ही जमीन था, लेकिन दूसरा पक्ष  इस पर अपना हक जाते रहा है. इस दौरान ही आरोपी रामेश्वर सिंह अपने चार पांच लोगों के साथ पहुंचे और इस घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही अपराधियों ने कैमूर में किसान बाप बेटे की खेत में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद आज एक और किसान की हत्या कर दी है.