1st Bihar Published by: Updated Jul 05, 2020, 9:58:44 AM
- फ़ोटो
KAIMUR: अपराधियों ने इंद्रजीत चौधरी की गोली मारकर चाय की दुकान पर हत्या कर दी गई. जिसके बाद अपराधी फरार हो गया. हत्या के बाद दुकान पर हड़कंप मच गया. यह घटना स्टेशन रोड मोहनिया की है.
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इंद्रजीत चौधरी पर भी कई अपराधिक मामले थाने में दर्ज है. एक माह पहले ही हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर इंद्रजीत चौधरी बाहर आया था. पिछले साल दुर्गा पूजा के दिन एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया था.
मोहनिया डीएसपी ने बताया कि एक व्यक्ति के हत्या होने के बात की जानकारी मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सारे बिंदुओं पर जांच कर रही है. इंद्रजीत चौधरी पहले से ही अपराधिक छवि का रहा है. पुलिस इस हत्या के आरोपियों के बारे में जांच कर रही है. बहुत जल्द हत्यारोपी सलाखों के अंदर होंगे.