Hindi News / news / सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तेज रफ़्तार गाड़ी ने कुचला

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तेज रफ़्तार गाड़ी ने कुचला

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Nov 25, 2020, 5:42:21 PM

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तेज रफ़्तार गाड़ी ने कुचला

- फ़ोटो

KAIMUR :  जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर डिड़खिली टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल युवक को एनएचएआई की मदद से दुर्गावती के पीएचसी लाया गया, जहां युवक की उपचार करने के पहले ही मौत हो गई. 


पीएचसी अस्पताल के महिला डॉक्टर सुजाता ने बताया कि एनएचआई विभाग के कर्मियों के द्वारा अपने निजी एंबुलेंस के द्वारा दुर्गावती के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां घायल युवक को हमने जांच की तो हमारे जांच से पहले युवक मृत पाया गया. मौत के बाद अस्पताल कर्मियों के द्वारा दुर्गावती प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद दुर्गावती प्रशासन भी पीएचसी अस्पताल पहुंची.


युवक की पहचान करने में जुट गई प्रशासन के द्वारा बताया गया कि युवक के पास से एक शादी का कार्ड मिला है, जिसके बाद हम लोग उस कार्ड पे लिखा मोबाइल नंबर पर संपर्क कर युवक के परिजन को सूचना दे दिए हैं. मृत युवक गाजीपुर जिले के उद्धरन पुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. उसके परिजन भी दुर्गावती के लिए रवाना हो गए हैं. जब तक परिजन नहीं आते हैं, तब तक हम लोग इंतजार करते रहेंगे.