Hindi News / news / पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे BJP के सभी नए मंत्री, कैबिनेट की बैठक से पहले...

पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे BJP के सभी नए मंत्री, कैबिनेट की बैठक से पहले जुटान

1st Bihar Published by: Updated Nov 17, 2020, 9:24:55 AM

पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे BJP के सभी नए मंत्री, कैबिनेट की बैठक से पहले जुटान

- फ़ोटो

DESK : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज पहली बार कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी. 17वीं विधानसभा के गठन के बाद विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने को लेकर आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी इसके साथ ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होगा.  कैबिनेट की बैठक में जाने से पहले बीजेपी के सभी नवनिर्वाचित मंत्री प्रदेश कार्यालय जाएंगे. 

इसके बाद  बीजेपी कोटे से बने सभी मंत्री सीधे कैबिनेट की बैठक में शामिल होने जाएंगे. उपमुख्यमंत्री रेणु देवी अपने आवास से संघ कार्यालय के पहुंची हैं और संघ कार्यालय के बाद वह BJP प्रदेश कार्यलय जायेंगी.

बता दें कि इस बार बीजेपी के कोटे से दो डिप्टी सीएम समेत सात मंत्री हैं.तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को डिप्टी सीएम बनाया गया है. तो वहीं  मंगल पांडेय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, जीवेश मिश्रा, रामप्रीत पासवान  और रामसूरत राय  को कैबिनेट में जगह मिली है.