ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

के के पाठक का बड़ा एक्शन, निगरानी के हत्थे चढ़े धनकुबेर DEO हुए सस्पेंड; जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : शिक्षा विभाग के अधिकारी पर एक बार फिर से के के पाठक का डंडा चला है। केके पाठक ने आज से अधिक संपत्ति मामले में फंसे सिवान के डीईओ को निलंबित कर दिया है। शिक्षक विभाग की तरफ

के के पाठक का बड़ा एक्शन, निगरानी के हत्थे चढ़े धनकुबेर DEO हुए सस्पेंड; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : शिक्षा विभाग के अधिकारी पर एक बार फिर से के के पाठक का डंडा चला है। केके पाठक ने आज से अधिक संपत्ति मामले में फंसे सिवान के डीईओ को निलंबित कर दिया है। शिक्षक विभाग की तरफ से यह कार्रवाई निगरानी विभाग के तरफ से उनके आवास और कार्यालय में की गई छापेमारी में आरोप प्रमाणित होने के बाद की गई है।


केके पाठक के सबसे जो आदेश जारी किया गया उसमें कहा गया है कि सिवान के डीईओ के ऊपर शोध एवं प्रशिक्षक निदेशक के निर्देश के अनुपालन में व्यवधान डालने, अनुचित मांग करने आदि के आरोप भी प्रमाणित हुए हैं। निलंबन अवधि में मिथिलेश कुमार का मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मुंगेर प्रमंडल होगा। 


मिथिलेश कुमार को  बीते 8 दिसंबर को निगरानी विभाग के अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीईओ को धर दबोचा था, जिनके सिवान में आवास और कार्यालय के अलावा पटना, नोएडा समेत कई ठिकनों पर एक साथ छापेमारी की गई थी, जहां से करोड़ों रुपये और अवैध संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। सिवान से 14 लाख रुपये कैश बरामदगी की बात बताई गई थी। 


दरअसल, डीइओ सिवान पर केस नम्बर 036/23 के तहत आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है. जिसे लेकर निगरानी विभाग ने छापेमारी की थी। शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार निगरानी की रेड के बाद तुरंत छुट्टी पर चले गए थे और अब विभाग ने उनको निलंबित कर दिया है. छापेमारी के दौरान निगरानी ने करोड़ों के फ्लैट के दस्तावेज और कैश बरामद किये थे। 


आपको बताते चलें कि, इसके अलावा 7 बैंक खातों को भी निगरानी ने सील कर दिया था, जिसमें सिवान में 14 लाख कैश, पटना में एक फ्लैट एवं दो भूखंड, पटना स्थित आवास से 2 लाख कैश के अलावा शिक्षा पदाधिकारी ने अपने परिजनों के नाम से चल एवं अचल संपत्ति जमा कर रखी थी। इस कार्रवाई के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।