ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

झारखंड : पहली बार जुवेनाइल कोर्ट ने नाबालिग को सुनाई उम्रकैद की सजा, हत्या के मामले में कार्ट ने पाया दोषी

DHANBAD : धनबाद में पहली बार जुवेनाइल कोर्ट ने एक नाबालिग को हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। मामला झारखंड के बहुचर्चित सौरव हत्याकांड से जुड़ा है। नाबाल

झारखंड : पहली बार जुवेनाइल कोर्ट ने नाबालिग को सुनाई उम्रकैद की सजा, हत्या के मामले में कार्ट ने पाया दोषी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD : धनबाद में पहली बार जुवेनाइल कोर्ट ने एक नाबालिग को हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। मामला झारखंड के बहुचर्चित सौरव हत्याकांड से जुड़ा है। नाबालिग लड़के ने छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़की के भाई सौरव की हत्या कर दी थी। कोर्ट ने साल 2015 के कानून के तहत नाबालिग दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई।


जानकारी के अनुसार साल 2017 में झरिया थाना क्षेत्र में दोषी नाबालिग और उसके दोस्तों ने एक लड़की के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान जब लड़की के भाई ने छेड़खानी का विरोध किया तो नाबालिग दोषी ने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।


इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया था। धनबाद की जुवेनाइल कोर्ट में सौरव हत्याकांड मामले की सुनवाई चल रही थी। जहां कोर्ट ने आरोपी नाबालिग लड़के को मामले में दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।


यह पहला मौका है जब धनबाद न्यायालय ने किसी नाबालिग अपराधी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पीड़ित परिवार के वकील ने बताया कि अपराधी चाहे किसी भी उम्र का हो, वह अपराध करके बच नहीं सकता है।पीड़ित परिवार ने कोर्ट के इस फैसले पर संतोष जताया है। धनबाद कोर्ट का यह फैसला अपने आप में एक मिसाल बन गया है।