झारखंड: मैथन डैम में महिला ने लगाई छलांग, नाविकों ने ऐसे बचाई जान

झारखंड: मैथन डैम में महिला ने लगाई छलांग, नाविकों ने ऐसे बचाई जान

DHANBAD: खबर धनबाद से आ रही है, जहां एक महिला ने मैथन डैम में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की है हालांकि मौके पर मौजूद नाविकों ने महिला को डूबने से बचा लिया और उसकी जान बाल बाल बच गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 45 वर्षीय महिला अचानक डैम के नीचे उतर गई और जबतक लोग कुछ समझ पाते उसने डैम में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। डैम के पास मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाई और गहरे पानी में जाने से पहले ही महिला को बचा लिया।


महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और सीआईएसएफ के अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महिला ने खुदकुशी की कोशिश क्यों की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। दो सप्ताह पहले भी पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला मैथन डैम में कूदकर जान देने की कोशिश की थी।