ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पति-पत्नी और वो: बेटे को गोद में लेकर प्रेमी के साथ भागी विवाहिता, 2 साल पहले हुई थी शादी

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पति, पत्नी और वो का मामला सामने आया है। दो साल पहले एक युवती की शादी हुई थी। लेकिन शादी से पहले छोटे भाई के दोस्त के साथ उसका प्रेम-प्रसंग

पति-पत्नी और वो: बेटे को गोद में लेकर प्रेमी के साथ भागी विवाहिता, 2 साल पहले हुई थी शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पति, पत्नी और वो का मामला सामने आया है। दो साल पहले एक युवती की शादी हुई थी। लेकिन शादी से पहले छोटे भाई के दोस्त के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। आज वो अपने बेटे को गोद में लेकर प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गयी। विवाहिता के प्रेमी के साथ भागने का फुटेज इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। 


महिला के पति का आरोप है कि घर में रखे एक लाख रुपये और तीन लाख का गहना व कीमती सामान उसकी पत्नी साथ ले गयी है। पति का कहना है कि वो बेवफा निकल गयी। वो अक्सर कहती थी कि तुम बूढे हो..पीड़ित ने बताया कि अब वह उस महिला के साथ नहीं रह सकता। उसे सिर्फ अपना बेटा चाहिए। जिसे वो अपने साथ ले गयी है। मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है जहां महिला के पति ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। अभी महिला का लोकेशन दिल्ली बता रहा है। ऐसे में महिला अपने प्रेमी के साथ मुजफ्फरपुर से भागकर दिल्ली चली गयी है। महिला के पति ने बताया कि साले के दोस्त के साथ वो भागी है। शादी के पहले से उसके साथ चक्कर चल रहा था। 


दरअसल गुड्डू और सबीना खातून की शादी 31 जनवरी 2022 को हुई थी। शादी के बाद सबीना ने माहिर सिद्दिकी को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आई। सबीना का पति गुड्डू घर पर ही लहठी का काम करता था लेकिन पत्नी नहीं चाहती थी कि वो घर से काम करे। इस बात को लेकर वह बार-बार झगड़ा किया करती थी। रोज-रोज की किचकिच से तंग आकर गुड्डू अपने भाई की दुकान पर काम करने लगा। 


25 अप्रैल को जब वो दुकान पर था तभी दोपहर में बेटे को लेकर वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। वह अपने साथ  चार लाख का सामान भी ले गयी है। पीड़ित पति ने इस संबंध में ब्रह्मपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जिस सीसीटीवी फुटेज में महिला प्रेमी के साथ देखी गयी उसके आधार पर भी जांच शुरू की गयी है। वही गुड्डू बेटे को अपने साथ रखना चाहता है लेकिन पत्नी को साथ रखने से इनकार कर रहा है। इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 


टैग्स