झारखंड के पूर्व DGP नीरज सिन्हा बनाए गये JSSC के अध्यक्ष, अधिसूचना जारी

झारखंड के पूर्व DGP नीरज सिन्हा बनाए गये JSSC के अध्यक्ष, अधिसूचना जारी

RANCHI:झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)का अध्यक्ष बनाया गया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।


जारी अधिसूचना के मुताबिक 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार उनकी उम्र 61 साल 8 महीना है। उनकी जन्मतिथि 8 जनवरी 1962 है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर वे 65 साल की आयु तक कार्यरत रहेंगे। JSSS में 3 साल 4 महीने वे अपनी सेवा देंगे।