गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 53 पुलिस अफसर और कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी की लिस्ट

गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 53 पुलिस अफसर और कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी की लिस्ट

RANCHI: 26 जनवरी को 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड में 53 पुलिस अफसर और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। आईपीएस प्रभात कुमार और अनूप बिरथरे का नाम भी झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी लिस्ट में शामिल है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से 2 पुलिस अफसर डीएसपी वेंकेटश कुमार और डीएसपी नवीन कुमार लकड़ा सम्मानित होंगे। 


वही अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से दो अफसर एसआई रूपा बाखला और डीएसपी जय प्रकाश चौधरी को सम्मानित किया जाएगा।  असाधारण आसूचना कुशलता पदक से 5 अफसर और कर्मी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किये जाएंगे। जिनके नाम इस प्रकार हैं आईपीएस प्रभार कुमार,आईपीएस अनूप बिरथरे, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी, आरक्षी मुकेश कुमार सिंह। वही वीरता के लिए पुलिस पदक से 23 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से 23 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। 


सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित होने वाले 23 पुलिस पदाधिकारी-कर्मी 

एएसआई रंजीत कुमार

हवलदार बच्चन कुमार सिंह

हवलदार अमित कुमार

हवलदार प्रभा केरकेट्टा

हवलदार संजय कुमार गोराई

डीएसपी अरविंद कुमार सिंह

डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता

आरक्षी मंगल मुरुंग

आरक्षी लालू लामा

इंस्पेक्टर शंकर कामती

एसआई तुफैल खां

एसआई गुरुदेव ठाकुर

एसआई सिंहराज तमांग

एएसआई अरशद खां

एएसआई बसंत पासवान

इंस्पेक्टर विमल कांत कुंवर

एसआई साकिर अंसारी

एएसआई जेम्स टोप्पो

एएसआई रजनीश कुमार

हवलदार मुकरू सुंडी

हवलदार बलराम बहादुर राणा

हवलदार सुभाष धोबी


वीरता के लिए पुलिस पदक से 23 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी होंगे सम्मानित

एसआई अर्जुन सिंह

आरक्षी रंजीत कुमार

डिप्टी कमांडेंट रमेंद्र कुमार

इंस्पेक्टर जॉन मुर्मू

आईपीएस के विजय शंकर

शहीद आरक्षी कृष्ण प्रसाद न्यौपाने

एसआई प्रभात रंजन राय

आरक्षी छोटे लाल कुमार

एसआई फागू होरो

इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो

एसआई रामेश्वर भगत

एएसआई अर्जुन सिंह

डिप्टी कमांडेंट बिपुल पांडे

इंस्पेक्टर बृज कुमार

एसआई सत्येंद्र सिंह

हवलदार अरविंद मिंज

आरक्षी नवनीत नवल

शहीद आरक्षी प्रमानंद चौधरी

शहीद आरक्षी अजीत ओडैया

शहीद आरक्षी कुंदन कुमार सिंह

शहीद आरक्षी देव कुमार महतो

शहीद आरक्षी अजय कुजुर

एसआई सुशील टुडू