ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

झारखंड: जबरन शादी के लिए नाबालिग का अपहरण, पीड़िता की शिकायत पर युवक गिरफ्तार

JHARKHAND: जमशेदपुर की एक नाबालिग लड़की के साथ जबरन शादी के लिए सरायकेला के एक युवक ने दवाब डाला और लड़की जब शादी से इनकार करने लगी तब उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता ने इस बात की शिका

झारखंड: जबरन शादी के लिए नाबालिग का अपहरण, पीड़िता की शिकायत पर युवक गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: जमशेदपुर की एक नाबालिग लड़की के साथ जबरन शादी के लिए सरायकेला के एक युवक ने दवाब डाला और लड़की जब शादी से इनकार करने लगी तब उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता ने इस बात की शिकायत सरायकेला के कांड्रा थाने में दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


युवक की पहचान राकेश मंडल के रूप में हुई है जो सरायकेला के खरसावां स्थित बिकानीपुर का रहने वाला है। वही पीड़ित लड़की जमशेदपुर के साकची स्थित छाया नगर की रहने वाली है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि राकेश उससे जबरन शादी कराना चाहता था। जब उसने उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। लड़की की उम्र 15 साल की है। 


अपने बयान में लड़की ने बताया कि वह राकेश को पहले से जानती थी लेकिन उसे यह पता नहीं था की वह अचानक शादी के लिए दबाव डालेगा। एक दिन वह उसके घर पहुंच गया और बिना किसी को बताये उसे लेकर कांड्रा चला गया। जब लड़की ने इस बात की जानकारी अपने माता-पिता को देनी चाही तो युवक भड़क उठा और उसके साथ मारपीट करने लगा। 


वह जबरन शादी का दबाव बना रहा था जिसे वह मानने को तैयार नहीं थी। लड़की ने जब शादी से इनकार किया तब युवक ने उसे बंधक बना लिया। लेकिन किसी तरह लड़की वहां से भाग निकली और थाने पहुंच गयी। जहां लड़की ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद दोनों से थाने में पूछताछ की गयी और आरोपी को जेल भेजा गया। 


टैग्स