ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

जहानाबाद में ठनका गिरने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत, खेत में काम करने के दौरान हादसा

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले में ठनका गिरने से 3 की दर्दनाक मौत हो गयी है। मृतकों में दो चचेरे भाई भी शामिल है। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परि

जहानाबाद में ठनका गिरने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत, खेत में काम करने के दौरान हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले में ठनका गिरने से 3 की दर्दनाक मौत हो गयी है। मृतकों में दो चचेरे भाई भी शामिल है। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


बताया जाता है कि जहानाबाद जिले में आज सुबह से ही लगातार तेज बारिश हो रही है। तेज बारिश के दौरान बिजली की गरज रही है। इसी दौरान ठनका गिरा और तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना टेहटा थाना क्षेत्र के सोरेन गांव की है जहां दो चचेरे भाई समेत तीन युवकों की मौत हो गयी। मृतक तीनों दोस्त बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।


 जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली सभी लोग दौड़े-दौड़े खेत के बधार में पहुंचे जहां तीनों लोगों का शब खेत में पड़ा हुआ था। यह देख परिजन चीत्कार मार कर रोने लगे। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि यह तीनों दोस्त सुबह से ही खेत में काम कर रहे थे। बीच में खाना खाने तीनों साथ आए और खाना खाकर फिर खेत में काम करने के लिए चले गये। इसी दौरान खेत के बधार में अचानक से ठनका गिरने से तीनों की की मौत खेत के बधार में ही हो गई जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए तीनों शव को जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता