Hindi News / news / जदयू विधायक के काफिले पर हमला, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कई लोग जख्मी

जदयू विधायक के काफिले पर हमला, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कई लोग जख्मी

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Oct 23, 2020, 7:47:35 PM

जदयू विधायक के काफिले पर हमला, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कई लोग जख्मी

- फ़ोटो

NALANDA :  इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू  विधायक और एनडीए के प्रत्याशी चन्द्रसेन प्रसाद के काफिले पर हमला हुआ है. तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र की मंडाछ पंचायत के शिवशंकरपुर गांव में विधायक के काफिले पर रोड़ेबाजी की गई है. इस हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


मामला नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना इलाके का है. जहां मंडाछ पंचायत के शिवशंकरपुर गांव में निवर्तमान विधायक और जदयू प्रत्याशी चन्द्रसेन प्रसाद के काफिले पर हमला हुआ है. हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयीं. कई समर्थकों के चोटिल होने की सूचना है. पुलिस पहुंची तो विधायक के काफिले को वहां से सुरक्षित निकाला गया.


इस मामले में विधायक ने एफआईआर के लिए तेल्हाड़ा थाने में आवेदन दिया है.  विधायक चंद्रसेन प्रसाद ने बताया कि जनता से मिलने शिवशंकरपुर गांव गये थे. उसी दौरान लालू यादव जिंदाबाद, नीतीश कुमार मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया. प्रचार वाहन में बैठे तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गये.


उनका कहना है कि यह घटना सुनियोजित है. सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो उनकी जान बची. इसके बाद सभी गाड़ियों को गांव से निकाला गया. बता दें कि शिवशंकरपुर गांव के लोग सड़क नहीं बनने से नाराज है.  पहले से ही विधायक का विरोध कर रहे हैं. 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का बैनर-पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं.  ग्रामीण पहले से ही आक्रोशित थे.  पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.