ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

JDU सांसद किंग महेंद्र की तबीयत बिगड़ी, अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट

PATNA : जेडीयू सांसद और दवा कारोबारी किंग महेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है. बीमार किंग महेंद्र का इलाज दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है. इस बात की जानकारी आज राज्यसभा से सामने आई

JDU सांसद किंग महेंद्र की तबीयत बिगड़ी, अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडीयू सांसद और दवा कारोबारी किंग महेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है. बीमार किंग महेंद्र का इलाज दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है. इस बात की जानकारी आज राज्यसभा से सामने आई है. दरअसल, राज्यसभा में जेडीयू के नेता रामनाथ ठाकुर ने इस बात की जानकारी सभापति उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को दी, जिसके बाद उन्होंने सदन में यह बताया कि जेडीयू सांसद महेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत खराब है, वह अपोलो हॉस्पिटल में इलाज रत हैं. लिहाजा इस पूरे सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे.


बताते चलें कि जदयू के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद, जिन्हें किंग महेंद्र के नाम से भी जाना जाता है. काफी चर्चा में रहते हैं. यह देश के सबसे अमीर राज्यसभा सांसदों में से एक हैं, जिनकी कुल सम्पत्ति 4 हजार करोड़ से ज्यादा है. इनके पारिवारिक संपत्ति विवाद का मामला भी सामने आ चुका है.


फिलहाल, जदयू से राज्यसभा पहुंचे महेंद्र प्रसाद सबसे पहले कांग्रेस (INC) से जुड़े थे. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) जॉइन कर लिया और उसके टिकट से राज्यसभा में दस्तक दी. फिर, बिहार में जब राजद की सत्ता चली गई तो महेंद्र प्रसाद ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया और फिर बतौर सांसद राज्यसभा पहुंच गए. 

टैग्स