1st Bihar Published by: Updated Nov 13, 2020, 6:35:42 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा सौंपने के बाद जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे हैं. शुक्रवार शाम को राज्यपाल से मिलकर उन्होंने त्यागपत्र सौंप दिया है हालांकि राज्यपाल फागू चौहान ने नई सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहने को कहा है.
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पार्टी कार्यालय में जेडीयू के तमाम बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. नई सरकार के गठन और पार्टी की भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है. आपको बता दें कि शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 16वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश करने के लिए गए फैसले के तुरंत बाद राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान को मुख्यमंत्री पद से नीतीश ने इस्तीफे का पत्र सौंप दिया. मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को 5 साल के कार्यकाल में सहयोग देने के लिए धन्यवाद भी दिया.
इससे पहले आज मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर एनडीए के चारों घटक दल भारतीय जनता पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक हुई, जिसमें 15 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे एनडीए के विधानमंडल दल की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया. माना जा रहा है कि इसी बैठक में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगेगी और सरकार की रूपरेखा तय की जाएगी.