1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Feb 03, 2021, 12:34:19 PM
- फ़ोटो
PATNA : जदयू नेता के रिश्तेदार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया हैम. मृतक की पहचान जेडीयू के पूर्व विधान पार्षद वाल्मीकि सिंह के बहनोई राजेश्वर सिंह के रूप में की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि फतुहा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान एक महिला सामने से आती ट्रेन को देखकर चिल्लाने लगी. जब राजेश्वर सिंह ने देखा तो वह महिला को बचाने की कोशिश करने लगे.
इस दौरान महिला तो बच गई लेकिन राजेश्वर सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही इनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई. हादसे के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पहचान में जुट गई.
कुछ देर बाद उनकी पहचान पटेल नगर सोनारू निवासी राजेश्वर सिंह के रुप में की गई. राजेश्वर सिंह की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया.