1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Jan 24, 2020, 10:02:01 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार आज अपने जननायक को उनकी जयंती पर नमन कर रहा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती के मौके पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।
जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए विधानसभा परिसर पहुंचे राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया है। इसके बाद जननायक को कर्पूरी ठाकुर संग्रहालय में भी आयोजित राजकीय समारोह में श्रद्धांजलि दी गई है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की तरफ से शुरू किए गए सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए इसी दिशा में काम करते रहने की जरूरत बताई है। नीतीश कुमार ने कहा है कि जननायक के बताए पद चिन्हों पर चलना और उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।