Hindi News / news / बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडागर्दी, रोड एंबुलेंस में की...

बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडागर्दी, रोड एंबुलेंस में की तोड़फोड़

1st Bihar Published by: neeraj kumar Updated Dec 19, 2019, 9:22:33 AM

बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडागर्दी, रोड एंबुलेंस में की तोड़फोड़

- फ़ोटो

PATNA: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे बिहार में प्रदर्शन चल रहा है. वाम दलों के बिहार बंद के दौरान कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर हंगामा कर रहे हैं. वाम दलों के बुलाये गये बिहार बंद को कई विपक्षी पार्टियों ने समर्थन दिया है. वहीं बंद के दौरान पप्पू यादव की पार्टी JAP के कार्यकर्ता सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं.


विरोध प्रदर्शन के दौरान जाप कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली है. पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल इलाके में जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा है. पप्पू यादव के समर्थकों ने गुंडागर्दी करते हुए रोड एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की है. 


आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है. इस कानून के खिलाफ विपक्षी पार्टियां लगातार मोदी सरकार के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन कर रही है.  वाम दलों समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ बताया है.