ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे नीतीश, कुशवाहा बोले- बिहार को जंगलराज देने की तैयारी कर रहे सीएम

SAHARSA: नीतीश से नाता तोड़ नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा घूम-घूम कर लोगों को सरकार की नाकामी बता रहे हैं। विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री

उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे नीतीश, कुशवाहा बोले- बिहार को जंगलराज देने की तैयारी कर रहे सीएम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: नीतीश से नाता तोड़ नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा घूम-घूम कर लोगों को सरकार की नाकामी बता रहे हैं। विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। सहरसा पहुंचे कुशवाहा ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ बिहार की बागडोर नीतीश कुमार के हाथों में सौंपी थी, उसपर नीतीश खरे नहीं उतरे। नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार में जंगलराज लाने की तैयारी कर रहे हैं।


दरअसल, RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष नई पार्टी बनाने के बाद विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले हैं और विभिन्न जिलों का दौरा कर वहां की जनता को नीतीश सरकार की नाकामियों की जानकारी दे रहे हैं। विरासत बचाओ नमन यात्रा के तहत रविवार को सहरसा पहुचे उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश से जो उम्मीद की, उसपर वे खरे नहीं उतरे और फिर से बिहार को 2005 से पीछे ले जाने की तैयारी में जुटे हैं। 


कुशवाहा ने कहा कि जनता ने सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर को बिहार की विरासत सौंपने का काम किया था। इसके बाद लालू प्रसाद को जनता ने विरासत सौंपा लेकिन लालू ने उस विरासत को अपने परिवार में समेटना शुरू कर दिया था। तब बिहार की जनता ने नीतीश कुमार पर भरोसा जताया लेकिन नीतीश बिहार को फिर से 2005 से पीछे ले जाने लगे। उन्होंने कहा कि आज हर पार्टी किसी न किसी दूसरी पार्टी के संपर्क में है। पार्टी के नेताओं से विचार के बाद ही तय होगा कि आने वाले चुनावों में RLJD किसके साथ गठबंधन करेगी।

टैग्स