ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: अगर आपको भी नहीं मिल रहा पोलिंग बूथ, तो ऐसे करें पता; जानिए पूरी प्रक्रिया Bihar Election : पहले चरण का प्रचार खत्म, NDA-INDIA गठबंधन ने झोंकी ताकत; 'छठ-हैलोवीन, मोकामा मर्डर और जंगलराज...', का मुद्दा रहा हावी Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले पड़ोसी राज्यों से वोटिंग के लिए मुफ्त ट्रेनें, वोटरों के लिए मिल रही है यह खास सुविधा Anant Singh Arrest : अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद धानुक वोटरों की नाराजगी थमेगी? मोकामा-बाढ़ समेत कई सीटों पर दिख सकता असर; जानिए क्या है NDA का प्लान Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Bihar Election 2025: चुनाव से पहले गोपालगंज में JDU-कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक युवक घायल बिहार चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, नीतीश–मोदी बनाम तेजस्वी–राहुल की जंग अब दूसरे चरण में तेज, जानिए फर्स्ट फेज में किस नेता ने की कितनी सभाएं और क्या रहा मुद्दा Bihar News: बिहार में JDU नेता के भाई, पत्नी और बेटी की मौत; मचा कोहराम Asia University Rankings: भारत के ये संस्थान एशिया के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल, शीर्ष पर यह यूनिवर्सिटी काबिज Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन इन चीजों पर रहेगी छूट, आप भी ले सकते हैं लाभ; जानिए क्या है तरीका

जनता के लिए हानिकारक हैं नीतीश, बोले सम्राट..मंडल अध्यक्ष को CM कैडिडेट बना दिया जाए तो नीतीश से दस गुणा अच्छे होंगे

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Sat, 10 Jun 2023 06:16:14 PM IST

जनता के लिए हानिकारक हैं नीतीश, बोले सम्राट..मंडल अध्यक्ष को CM कैडिडेट बना दिया जाए तो नीतीश से दस गुणा अच्छे होंगे

- फ़ोटो

SASARAM:  सासाराम में आयोजित मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित बीजेपी के कई नेता शामिल हुए। मंच को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने मंडल अध्यक्ष की जमकर तारीफ की। कहा कि यदि मंडल अध्यक्ष सही समय पर इतना पढ़ लिये होते तो पक्का बिहार में डिप्टी कलेक्टर हो गये होते। सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरा मानना है कि यदि मंडल अध्यक्ष को मुख्यमंत्री का कैडिडेट घोषित किया जाए तो वो नीतीश कुमार से दस गुणा अच्छे मुख्यमंत्री होंगे। बिहार की जनता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हानिकारक हो गये हैं। वे मेमोरी लॉस सीएम के चक्कर में फंस गये हैं। 


सम्राट ने यह साफ कर दिया है कि 2024 में बिहार की 40 में से 40 सीटें बीजेपी जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को सीएम बनाया। 1990 में लालू को कंधे पर बिठाकर सीएम बनाया। नीतीश को 5 बार मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन अब किसी भी स्तर पर किसी से कोई समझौता नहीं होगा। अब बिहार में अकेले भाजपा की सरकार बनेगी। यही बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी इच्छा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले का भारत और 2014 के बाद के भारत के बारे में हमें सबकों बताना होगा। यह भी बताना होगा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में 22 एम्स अस्पताल हो गये। 


वही सासाराम में कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ की। कहा कि जिस तरह दुल्हन के पांव घर में पड़ते ही लोगों को समझ में आ जाता है कि घर-परिवार का भविष्य कैसा होगा? ठीक उसी तरह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जब से बिहार का बागडोर संभाले हैं, तब से ऐसा लगने लगा है कि बिहार की भाजपा को उनका सम्राट मिल गया है और भाजपा का यह सम्राट बिहार के जन-जन पर राज करेगा। ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है।


राजनाथ सिंह ने इशारों इशारों में सम्राट चौधरी के नेतृत्व की घोषणा कर दी कहा कि पांव से लेकर सिर तक देखने के बाद उनके हृदय में ऐसा लग रहा है कि बिहार का सम्राट मिल गया है। उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। 


बता दें कि वह सासाराम के जमुहार में स्थित देव मंगल सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी किया। केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी उपस्थित हुए। साथ ही भाजपा सांसद छेदी पासवान, सुशील सिंह, विधान परिषद निवेदिता सिंह, संतोष सिंह सहित कई बीजेपी नेता मौजूद थे।