Hindi News / news / चुनावी सभा में जाने से पहले बीजेपी नेताओं का दावा, NDA की हवा...

चुनावी सभा में जाने से पहले बीजेपी नेताओं का दावा, NDA की हवा में उड़ जाएगा महागठबंधन

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Oct 12, 2020, 10:54:53 AM

चुनावी सभा में जाने से पहले बीजेपी नेताओं का दावा, NDA की हवा में उड़ जाएगा महागठबंधन

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान की शुरुआत हो गई है. आज बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव जमुई के लिए रवाना हो गए. जहां वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 

चुनावी सभा को संबोधित करने से पहले उन्होंन महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव  के सारे वादे झूठे हैं. विपक्ष से लोगों को विश्वास खत्म हो गया है. उन्होंने जो मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी और फिर जेएमएम के साथ किया वो सब जनता देख रही है.  उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए तीन चौथाई सीट जीतेगी. 

चुनावी सभा में जाने से पहले बीजेपी एमएलसी सम्राट ने कहा कि तेजस्वी के 10 लाख नौकरी देने का वादा झूठा है. जनता समझ चुकी है और एनडीए 200 से अधिक सीट जीतेगी. 

वहीं  चुनावी जनसभा के लिए रवाना होने से पहले उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि हमारा गठबंधन जदयू,बीजेपी ,हम और vip के साथ है कोई और पार्टी शामिल नहीं है.