Hindi News / news / जेल में बंद कैदियों ने की छठी मैया की अराधना, डूबते सूर्य को...

जेल में बंद कैदियों ने की छठी मैया की अराधना, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Nov 20, 2020, 5:32:53 PM

जेल में बंद कैदियों ने की छठी मैया की अराधना, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

- फ़ोटो

PURNIYA : आस्था के इस महापर्व में हर किसी को सूर्य को अर्घ्य देने का अधिकार दिया गया है. इसी अधिकार के तहत पूर्णिया जेल के करीब 1800 से ज्यादा कैदीयों ने एक साथ आस्था के इस महापर्व को मनाया. 


पूर्णिया केंद्रीय कारा में कमो-बेश 2 दर्जन महिला और पुरुष कैदियों ने छठ का व्रत रखा है. जिसके बाद जेल प्रशासन की तरफ से व्यवस्था करते हुए जेल परिसर में ही छठ घाट बनाया गया है. इसके साथ ही न केवल छठ व्रती बल्कि जेल में बंद 1800 से अधिक कैदियों के लिए पूजा अर्चना की व्यवस्था कराई है. 


इस दरमियान बड़े अपराधों में सज़ा याफ्ता कैदियों को भी आज जेल से बाहर निकाला गया है. पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था है. जेल अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना हो रही है. सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रसाद वितरण और जेल प्रशासन की तरफ से भोज की व्यवस्था होगी.