1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Nov 26, 2020, 7:17:55 AM
- फ़ोटो
JAHANABAD: भोज खाकर घर लौट रहे एक शख्स को रास्ते में अपराधियों ने घेर लिया और तीन गोली मार दी. शख्स को इलाज के लिए गंभीर स्थिति में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. यह घटना मखदुमपुर थाना के कोइली मोड़ के पास की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जगदीशपुर गांव के रहने वाले संतोष शर्मा का सीने में मारी गोली है. जिससे वह घायल हो गए. कोइली गांव में वो एक श्राद्ध में गए थे. जहां से वह खाना खाने के बाद सेबती मोड़ के पास जैसे ही पहुंचे की घात लगाए तीन हथियारबंद ने सीने में गोली मार दिया. घायल होने के बाद दौड़ते हुए कोइली गांव पहुंचे. वहां से ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के लिए मखदुमपुर रेफर अस्पताल लाया गया.
घायल को गंभीर हालत में देखते हुए उसे जहानाबाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इस मामले में मखदुमपुर थाना अध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि संतोष शर्मा सिर्फ इतने बताएं की तीन लोग थे और गोली मार कर भाग गए. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.