1st Bihar Published by: Updated Nov 02, 2020, 7:52:53 AM
- फ़ोटो
JAHANABAD: प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए कॉल कर बुलाया. जब वह गई तो उसने अपने तीन दोस्तों के साथ गैंगरेप किया. इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया. यह घटना जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र की है.
बार-बार देते थे धमकी
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नाबालिग युवती का पहले से भी से आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाया था. उससे वायरल करने की धमकी देकर उससे मिलने के लिए बुलाया. जब लड़की गई तो चारों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता ने केस दर्ज कराया है.
दो आरोपी गिरफ्तार
केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी अंकित और पीड़िता में पहले से दोस्ती थी. पीड़िता को फोन कर अंकित ने की मिलने के लिए बुलाया था. जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया है.