शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से अस्पताल में मिले सीएम हेमंत सोरेन, तबीयत की ली जानकारी

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से अस्पताल में मिले सीएम हेमंत सोरेन, तबीयत की ली जानकारी

RANCHI: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची स्थित पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षा मंत्री के बीमार होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने वहां के डॉक्टरों से भी बातचीत की।


बता दें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की इजाजत के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया जाएगा।


शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को विशेष विमान से चेन्नई शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना है।