ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

इंडिगो और एएआई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, जालसाजों ने सेलेक्शन लेटर तक भेज दिया

PATNA : शातिर जालसाजों के निशाने पर बेरोजगार हैं। इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक बड़ी एयरलाइंस कंपनी और

इंडिगो और एएआई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, जालसाजों ने सेलेक्शन लेटर तक भेज दिया
Editor
2 मिनट

PATNA : शातिर जालसाजों के निशाने पर बेरोजगार हैं। इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक बड़ी एयरलाइंस कंपनी और दूसरी एयरपोर्ट सिस्टम को संचालित करने वाली इकाई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का यह मामला पहली बार सामने आया है। हद तो यह है कि शातिर जालसाजों ने पीड़ितों को ऑफर लेटर भी भेज दिया है। 


इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब शातिरों ने ट्रेनिंग के नाम पर पांच हजार की डिमांड कर दी। कई अभ्यर्थी को एयरपोर्ट अथॉरटी ऑफ इंडिया कोलकाता एयरपोर्ट के पैड पर सेलेक्शन लेटर भेज दिया गया था। एक लेटर में सूरत एयरपोर्ट पर योगदान देने का जिक्र है तो दूसरे अभ्यर्थी को पटना एयरपोर्ट पर। मामला सामने आने के बाद पटना एयरपोर्ट के निदेशक भूपेश नेगी ने फर्जी लेटर को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को सचेत किया है। भूपेश नेगी ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरटी ऑफ इंडिया की बहाली की जानकारी उसकी वेबसाइट पर रहती है। अथॉरिटी प्रमाणपत्र वेरिफिकेशन के लिए रकम नहीं लेती है। इंडिगो एयरलाइंस में पटना एयरपोर्ट असिस्टेंट सुपरवाइजर पद बहाली के नाम पर ठगी का मामला है। अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भेजा गया है। उसमें उनका मानदेय 20500 लिखा है। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर एसएम कुरैश हुसैन ने कहा कि उन्होंने ऐसे फर्जीवाड़े की जानकारी एथिक्स विभाग को भेजी है।


इस फर्जीवाड़े की खबर सामने आने के बाद पटना एयरपोर्ट पर भी बुधवार को हड़कंप की स्थिति रही है। अब एयरपोर्ट प्रबंधन इस बात की जानकारी साझा करने में जुट गया है कि लोग जालसाजों से सावधान रहें।

टैग्स