ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

India Corona Update : 24 घंटे में 3 लाख 37 हजार से ज्यादा केस, 488 की गई जान

DELHI : देश भर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,37,704 नए केस मिले हैं. ये कल के मुकाबले 9,550 कम हैं. इस दौरान 488 लोगों की मौत हुई. ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में 3.63 प्रत

India Corona Update : 24 घंटे में 3 लाख 37 हजार से ज्यादा केस, 488 की गई जान
First Bihar
2 मिनट

DELHI : देश भर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,37,704 नए केस मिले हैं. ये कल के मुकाबले 9,550 कम हैं. इस दौरान 488 लोगों की मौत हुई. ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में 3.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. 


  • सक्रिय मामले: 21,13,365
  • कुल रिकवरी: 3,63,01,482
  • कुल मौतें: 4,88,884
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,61,16,60,078
  • ओमिक्रोन के कुल मामले: 10,050


साथ ही देश में ओमिक्रॉन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 10,050 हो गए हैं. कल के मुकाबले ओमिक्रॉन के मामलों में 3.69 फीसद की बढोतरी दर्ज की गई है.


देश में कोरोना के मामले बढ़ने और ठीक होने वाले लोगों की कम संख्‍या के चलते एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में एक्टिव केस बढ़कर के 21,13,365 हो गए हैं. देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 5.43 फीसद तक पहुंच गए हैं. फिलहाल देश में रिकवरी रेट घटकर 93.31 फीसद तक पहुंच गई है. 


कोरेाना से ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या भी काफी है. बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,42,676 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर के 3,63,01,482 पहुंच गई है. साथ ही देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 17.22 फीसद और वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.65 फीसद दर्ज की गई है.