1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Aug 20, 2020, 3:12:37 PM
- फ़ोटो
NALANDA : जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला स्थित निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने को लेकर जमकर हंगामा किया.
परिजनों का कहना है कि 14 अगस्त को दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी टीमल गिरी की पत्नी मोनी देवी को बुखार होने पर शिवपुरी मोहल्ला स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. जिसकी मौत गुरुवार के दिन इलाज के दौरान हो गई. परिजनों ने क्लीनिक में डॉक्टरों के नहीं रहने और उनसे पैसे ऐठने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.
हंगामा होता देख क्लिनिक के सारे कर्मी वहां से गायब हो गए हैं. परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान उनसे क्लिनिक के द्वारा 80 हजार रुपये वसूल किए गए हैं. इसके बावजूद मरीज का सही इलाज नहीं किया गया. वहीं क्लीनिक संचालक का कहना है कि मरीज मेंजइटिस से पीड़ित था और काफी सीरियस था . उसकी हालत को देखते हुए आगे रेफर कर दिया गया था , मगर परिजन नहीं ले गए और इलाज के दौरान मौत हो गयी.