1st Bihar Published by: Updated Jul 05, 2020, 2:18:05 PM
- फ़ोटो
PATNA : पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान यानी आईजीआईएमएस में कोरोना संक्रमण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ एन आर विश्वास का ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव निकला है.
अपने ड्राइवर के कोरोना वायरस निकलने के बाद आईजीआईएमएस के निदेशक डॉक्टर एन आर विश्वास पूरे परिवार के साथ कोरोना जांच करा रहे हैं. साथ ही साथ आईजीआईएमएस के अन्य डॉक्टर और अधिकारी भी अपना कोरोना केस कराएंगे. अस्पताल के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल भी क्वारंटाइन में चले गए हैं.
ड्राइवर के संपर्क में आने वाले 7 लोगों का सैंपल लिया गया है और अब इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है. आईजीआईएमएस में कोरोना संक्रमण का चयन पहले भी सामने आते रहा है और अब यहां से यह सबसे बड़ी खबर है.