ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

होमगार्ड अभ्यर्थियों ने RJD ऑफिस को घेरा, जगदानंद सिंह को करना है नामांकन

PATNA : प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जगदानंद सिंह को आज एक बार फिर से अपना नामांकन पत्र दाखिल करना है। आरजेडी में इस वक्त संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और लालू यादव ने वापस से जगद

होमगार्ड अभ्यर्थियों ने RJD ऑफिस को घेरा, जगदानंद सिंह को करना है नामांकन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जगदानंद सिंह को आज एक बार फिर से अपना नामांकन पत्र दाखिल करना है। आरजेडी में इस वक्त संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और लालू यादव ने वापस से जगदानंद सिंह के ऊपर ही भरोसा जताया है। आरजेडी कार्यालय में इसको लेकर आज भारी गहमागहमी है लेकिन नेताओं-कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच होमगार्ड अभ्यर्थियों ने आज आरजेडी कार्यालय का घेराव कर दिया है।


बड़ी संख्या में होमगार्ड के अभ्यर्थी आरजेडी कार्यालय पहुंचे हैं। सैकड़ों की तादाद में आए होमगार्ड अभ्यर्थियों की मांग है कि वह तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह से मुलाकात करेंगे। इनका आरोप है कि होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया के दौरान फिजिकल में फिट होने के बावजूद सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों को मेडिकल में अनफिट कर दिया गया, ऐसा जानबूझकर किया गया है। जो फिजिकल में फिट हैं उन्हें मेडिकल में अनफिट घोषित कर मेघा सूची से बाहर कर दिया गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस सब के पीछे एक साजिश है। ऐसे में वे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलकर फरियाद करना चाहते हैं।


सैकड़ों की तादाद में आरजेडी कार्यालय पहुंचे होमगार्ड अभ्यर्थियों की वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल है। जगदानंद सिंह को थोड़े ही वक्त में अपना नामांकन दाखिल करना है। उसके ठीक पहले हंगामे की वजह से आरजेडी के नेता परेशान हैं। आरजेडी के कुछ नेताओं ने होमगार्ड अभ्यर्थियों में से कुछ प्रतिनिधियों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी हैं हालांकि अभ्यर्थी तेजस्वी यादव से मुलाकात की जिद पर अड़े हुए हैं।