ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला

बिहार: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, आम तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

BUXAR: बिहार के बक्सर से खबर है जहां आम तोड़ने के लिए पेड़ पर छड़े युवक की मौत हो गई. युवक अपने आम के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था इसी दौरान उसका पैर अचानक हाइटेंश

 बिहार: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, आम तोड़ने के दौरान हुआ हादसा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BUXAR: बिहार के बक्सर से खबर है जहां आम तोड़ने के लिए पेड़ पर छड़े युवक की मौत हो गई.  युवक अपने आम के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था इसी दौरान उसका पैर अचानक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया. जिससे वह बुरी तरह से वहीं पर झुलस गया. जिसके बाद उसे आनन फानन में हॉस्पिटल ले जायेगा गया. जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 


घटना मुरार थाना अंतर्गत अमसरी गांव का हैं. जहां हाइटेंशन तार की चपेट में आने के बाद वह युवक बुरी तरह झुलस गया. वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को पेड़ से उतारा गया. वहां से पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. मृतक युवक की पहचान अमसरी गांव निवासी रामप्रवेश गड़ेरिया के पोते नीतीश कुमार के रूप में हुई है.


इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि पूरे जिले में बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण इस तरह का हादसा आए दिन होते रहता है. वहां मौजूद कई लोगों का कहना है कि यदि तार को पोल के सहारे लेकर बाहर जाया जाता. तब आज इस तरह की कोई अनहोनी नहीं होती. वही इस घटना को लेकर मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने युवक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलोग इस मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं.


टैग्स