हेमंत सोरेन के विधायक स्टीफन मरांडी की तबीयत बिगड़ी, ओडिशा के अस्पताल में हुए भर्ती

हेमंत सोरेन के विधायक स्टीफन मरांडी की तबीयत बिगड़ी, ओडिशा के अस्पताल में हुए भर्ती

RANCHI: झारखंड के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम और जेएमएम विधायक स्टीफन मरांडी की तबीयत बिगड़ गई है। स्टीफन मरांडी गंभीर हालत में ओडिशा के संबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि झामुमो नेता और महेशपुर से विधायक स्टीफन मरांडी ट्रेन पर सवार होकर वेल्लोर से झारखंड लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद के बाद उन्हें बलांगीर रेलवे स्टेशन पर उतारना पड़ा। 


यहां से उन्हें एंबुलेंस के द्वारा बलांगीर के भीम भोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें संबलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्टीफन मरांडी के साथ उनकी बेटी भी मौजूद है। बलांगीर के डीएम लंबोदर धरूआ और बलांगीर के अतिरिक्त एसपी उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।