ब्रेकिंग
'राजेंद्र नगर' बना 'राजद नगर'..जमुई रेलवे स्टेशन के एलईडी बोर्ड की गलती पर मचा बवाल, यात्री बोले..अब भाजपा एक्सप्रेस भी चला दीजिए'बीजेपी कार्यालय में आजीविका दीदियों का हंगामा, बोलीं- भीड़ जुटाने में इस्तेमाल किया, 14 महीने से नहीं मिला मानदेयजमीन खरीद बिक्री पर बढ़ा बोझ, सरकार ने MVR बढ़ाया, देहाती में 1.6 तो शहरी क्षेत्रों में दोगुनी वृद्धि दुल्हन बनकर शराब की तस्करी: 5 लाख की खेप के साथ दो नवविवाहित जोड़े गिरफ्तारबिहार के पूर्व मंत्री का बेटा निकला स्मगलर, 10 लाख की स्मैक के साथ पुलिस ने पकड़ा; स्पोर्ट्स बाइक से कर रहा था तस्करी'राजेंद्र नगर' बना 'राजद नगर'..जमुई रेलवे स्टेशन के एलईडी बोर्ड की गलती पर मचा बवाल, यात्री बोले..अब भाजपा एक्सप्रेस भी चला दीजिए'बीजेपी कार्यालय में आजीविका दीदियों का हंगामा, बोलीं- भीड़ जुटाने में इस्तेमाल किया, 14 महीने से नहीं मिला मानदेयजमीन खरीद बिक्री पर बढ़ा बोझ, सरकार ने MVR बढ़ाया, देहाती में 1.6 तो शहरी क्षेत्रों में दोगुनी वृद्धि दुल्हन बनकर शराब की तस्करी: 5 लाख की खेप के साथ दो नवविवाहित जोड़े गिरफ्तारबिहार के पूर्व मंत्री का बेटा निकला स्मगलर, 10 लाख की स्मैक के साथ पुलिस ने पकड़ा; स्पोर्ट्स बाइक से कर रहा था तस्करी

Helicopter Crash in Pune: पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत; मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम

DESK : पुणे जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बावधन के पास हेलीकॉप्टर क्रैश में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल घटनास्थल पर दो एंबुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौजूद है। इस हाद

Helicopter Crash in Pune: पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत; मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पुणे जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बावधन के पास हेलीकॉप्टर क्रैश में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल घटनास्थल पर दो एंबुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौजूद है। इस हादसे के पीछे की वजह  घना कोहरा बताया जा रहा है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अधिकारी के अनुसार फिलहाल हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बावधन के पास  हेलीकॉप्टर क्रैश में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। घटनास्थल पर दो एंबुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौजूद है। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अधिकारी के अनुसार फिलहाल हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।


बताया जा रहा है ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलीपैड से उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना सुबह 7:00 बजे से 7:10 बजे के बीच हुई. इस क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा है। हालांकि हादसे की सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक जांच चल रही है। हिंजवडी पुलिस स्टेशन (पिंपरी चिंचवड़ पुलिस) और विमानन अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले अगस्त महीने में भी पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की घटना सामने आई थी। जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। मुंबई के जुहू से हेलिकॉप्टर ने हैदराबाद की ओर उड़ान भरी थी। इस दौरान पुणे के पौड इलाके में खराब मौसम और तकनीकी खराबी के चलते हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था। हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर निजी कंपनी ग्लोबल वेक्टरा हेलिकॉर्प का था। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल छोटी दूरी की यात्रा के लिए होता था।